फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 27 Jan 2022 11:00 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर से निकले एक व्यक्ति का शव गांव बरौली के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव एक खेत के समीप मिला। हत्या की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गहेरी निवासी 65 वर्षीय अनोखेलाल का शव खैरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केस पुरा ककराला मार्ग स्थित गांव बरौली के समीप पड़ा मिला। मृतक अनोखेलाल मंगलवार शाम घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। परिजन तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर परिजनों को उनका शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें