फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में आई 64 मशीनें,पंचायतों में शुरू हुई फॉगिंग

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिले में 64 फागिंग मशीनों के आ जाने के साथ गांव में फांगिग करता कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को 64 फॉगिंग मशीनें मिल गई हैं। मशीनों के आने के साथ गांवों में फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया है। गांव वार रोस्टर बनाकर फोगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाने के साथ-साथ एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ग्रामीण अंचल में मशीनों की संख्या काफी कम होने के कारण फॉगिंग का काम नहीं हो पा रहा था।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले की पांच हजार से अधिक आबादी वाली 64 ग्राम पंचायतों को मशीन खरीदने के आदेश दिए थे। आदेश जारी होने के साथ ही मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया सभी ब्लॉकों में शुरू हुई और शनिवार को 64 पंचायतों के पास मशीनें पहुंच गईं। इन मशीनों से रोस्टर के अनुसार आसपास की ग्राम पंचायतों में भी फॉगिग कराई जाएगी।
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाली 64 ग्राम पंचायतों के लिए फॉगिंग मशीनों को मंगा लिया है। इनके माध्यम से गांवों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराने का कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन

चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें