फिरोजाबाद बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में वर्ष 2004-05 की फर्जी डिग्री हासिल करने वाले 57 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिक्षकों की सेवाएं शून्य कर दी गई हैं। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर इन शिक्षकों से अभी तक लिए गए वेतन की वसूली नहीं होगी।
दो शिक्षकों की हो चुकी है मृत्यु
एसआईटी से करीब तीन साल पूर्व जिले में 163 फर्जी शिक्षकों की सूची आई थी। इसमें से दो शिक्षकों की पूर्व में ही मृत्यु हो गई है। करीब 84 शिक्षकों को करीब एक साल पूर्व बर्खास्त किया जा चुका था लेकिन सभी बर्खास्त शिक्षक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे और स्कूलों में शिक्षण कार्य करने लगे थे। बीते एक सप्ताह पूर्व हाईकोर्ट ने फैसला किया था कि फर्जी अंक तालिका बनवाने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।
आगरा: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 168 शिक्षकों की सेवा समाप्त, दर्ज होगी एफआईआर
वहीं, टैंपर्ड शिक्षकों को फिलहाल के लिए राहत दी। हाईकोर्ट के फैसले और शासन के आदेश के बाद जिले में 57 और शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इधर 50 फर्जी शिक्षक पूर्व में बर्खास्त किए जा चुके हैं। बीएसए ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लेखा विभाग को भी इन शिक्षकों की सेवाएं शून्य करने के लिए पत्र लिखा है।