फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्सूल से हाइड्रोजन पर ऑक्साइड रिसाव से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ: बरेली,
विज्ञापन

कैप्सूल से हाइड्रोजन पेरोक्साइड का रिसाव, हड़कंप
मथुरा-भरतपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कैप्सूल के पाइप में हुआ लीकेज
हाईवे पुलिस ने आनन-फानन में कैप्सूल पोखर में खाली कराया
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव मुड़ेसी के पास ओवरटेक कर रहे ट्रक की टक्कर से हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भरे कैप्सूल से रिसाव हो गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची हाईवे पुलिस ने फायर ब्रिगेड और रिफाइनरी की टीम को सूचित किया। इन टीमों के पहुंचने से पहले हाईवे पुलिस पोखर में पूरे टैंकर को खाली कराया।
विज्ञापन

गुजरात के बडोदरा से हाईड्रोजन पेरोक्साइड से भरा कैप्सूल बरेली के लालपुर के लिए चला था। मंगलवार की दोपहर कैप्सूल भरतपुर-मथुरा मार्ग पर गांव मुड़ेसी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे ओवरटेक किया। इसी बीच ट्रक टकराने से कैप्सूल से लीकेज होने लगी। अनहोनी के चलते ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने फायर ब्रिगेड और रिफाइनरी की टीम को सूचित किया। लीकेज कैप्सूल को पास के पोखर में खाली कराया। पोखर से धुआं उठने लगा। इससे लोग घबरा गए। हाईवे पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बिल्कुल नहीं रोका, क्योंकि लीकेज हानिकारक नहीं था। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि कैप्सूल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड हानिकारक नहीं था। इसलिए एक तरफ से वाहनों को निकलवाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें