फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से उखड़े हार्डिंग्स, पेड़

विज्ञापन
Mausam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार दोपहर आंधी-बारिश नगरीय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से हार्डिंग, पेड़ आदि गिर गये। वहीं बारिश व बादलों के छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने इस सुहाने मौसम का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


रविवार सुबह से पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। सोमवार सुबह हल्की धूप के बाद फिर से आसमान में बादल छा गये। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। आंधी से नगरीय जन-जीवन अस्तवस्त हो गया। धूल घरों, दुकानों तक पहुंच गयी। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले खासे परेशान हो गये। वहीं सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स आदि उखड़ गये।

कदाचित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गये तो कहीं-कहीं पेड़ टूट गये। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम के पचोखरा-देवखेड़ा मार्ग पर बबूल का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे आवागम बाधित हो गया। वहीं थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद में भी पेड़ आदि टूट गये। इस बीच बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने सुहाने हुए मौसम का जमकर लुफ्त उठाया। बारिश से पारा गिरने से लोगों को पंखे की हवा भी एसी जैसी महसूस हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें