फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर पकड़ा तेल चोरी का कारोबार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। इलाका पुलिस ने गुरुवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तेल चोरी करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। देर रात आगरा से नोएडा जा रहे दो टैंकरों से अवैध रूप से डीजल खरीदने का खेल चल रहा था।
विज्ञापन


इसकी भनक नौहझील पुलिस को लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तेल बेचने वाले तीन लोगों के अलावा तेल खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम लाला निवासी घांघोली अलीगढ़, बाटी निवासी सिनसिनी राजस्थान, संजय निवासी टप्पल अलीगढ़, धर्मपाल निवासी सोनई, जयकिशन निवासी रांची बांगर रिफाइनरी नगर एवं शिव सिंह निवासी सिंधी कालोनी टाउनशिप बताया है।

पुलिस ने मौके से दो डीजल टैंकर, 140 लीटर डीजल व 6600 रुपये की नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तेल बेचने और खरीदने के मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें