फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से पीने के पानी के लिए परेशान हैं 50 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित नई आबादी क्षेत्र में करीब पचास परिवार के सैकड़ों लोग एक माह से पीने के पानी के लिए परेशान हैं। यहां लगे दो हैंडपंप खराब हैं। लोगों को जलभराव के चलते बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

गोलाबाजार वार्ड में तालाब किनारे बसी नई आबादी में पानी के लिए दो हैंडपंप लगे थे। दोनों खराब चल रहे हैं। लोग पीने का पानी एक किलोमीटर दूर से भरकर लाते हैं। सफाईकर्मी भी यहां नहीं पहुंचता जिससे गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। तालाब किनारे होने के कारण जलभराव रहता है। पानी से होकर लोग गुजरने को मजबूर हैं।
---------
लोगों ने किया प्रदर्शन
रविवार को लोगों ने हैंडपंप सही कराने, सफाई और जलनिकासी की मांग को लेकर तालाब किनारे प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सभासद और चेयरमैन से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। तालाब किनारे गंदगी के चलते बीमारियां फैल सकती हैं। इस मौके पर राकेश बाबू, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, बलवीर सिंह, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, सुषमा, सीमा, सुमनदेवी, शीतला देवी, सरोजनी, शांतीदेवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक माह से दोनों हैंडपंप खराब हैं। पानी एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। पालिका में शिकायत के बाद भी नल सही नहीं कराए गए हैं।
लक्ष्मी कुमार
-----
तालाब किनारे मोहल्ला होने के कारण मच्छरों का प्रकोप है। नगर पालिका में मंाग करने के बाद भी आज तक मोहल्ले में फॉगिंग नहीं कराई है।
प्रेम यादव
-----
मोहल्ले में सफाईकर्मी नही आते हैं। जिससे गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी होने से मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
भोले कुमार
-----
मोहल्ला में नाली न होने से घरों का गंदा पानी गली में भर जाता है। लोगों को इसी जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है, क्या करें मजबूरी है।
आकाश कुमार
----------
क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी नहीं है। खराब हैंडपंप सही कराकर नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
लालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें