फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड समेत पांच ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। त्योहार पर पंजाब से आवागमन करने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से ही गड़बड़ा गया। किसान आंदोलन के कारण शनिवार को भी पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इससे इन ट्रेनों में सफर करने आए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आठ ट्रेनों को अमृतसर की जगह दूसरे स्टेशनों से चलाया गया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण शुक्रवार से ही पंजाब की ओर जाने और आने वाली ट्रेनों का ढर्रा बिगड़ गया है। शुक्रवार को दो ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था। शनिवार को अमृतसर-हुजूर साहेब नांदेड के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस, अमृतसर मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, वैष्णो देवी कटरा-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, वैष्णो देवी कटरा-मुंबई स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे इन ट्रेनों में आगरा, मथुरा से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी रूट की आठ ट्रेनें भी दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किसी विशेष कारण से निरस्त की जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें