फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के भोगीपुरा में अधिवक्ता महान मुद्गल के पिता राम बहादुर मुद्गल की हत्या कर दी गई। पुलिस नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। नौ आरोपी अब भी फरार हैं। सोमवार को दीवानी में विभिन्न बार के पदाधिकारियों ने बैठक की। 48 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा (बाबा) की अध्यक्षता में सोमवार को सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता महान मुद्गल के पिता राम बहादुर मुद्गल हत्याकांड पर चर्चा की। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर, 48 घंटे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगरा के अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। घटना को एक सप्ताह बीत चुका है। इस दौरान सचिव रामप्रकाश शर्मा, यूनाइटेड बार के अध्यक्ष नरेश शर्मा, आगरा एडवोकेट बार के सुनील शर्मा, केसी शर्मा, हेमंत भारद्वाज, विनोद कुमार कमल, ललित शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता महान मुद्गल का कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस वजह से आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। उनके परिवार की जान को खतरा है। इसके बावजूद सुरक्षा नहीं दी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवेचना की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें