फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 458 शौचालय स्वयं सहायता समूहों को किए सुपुर्द

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! विश्व शौचालय दिवस के अवसर में जनपद की सभी ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय क - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को ग्रामीण अंचल में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों को स्वयं सहायता समूहों को सुपुर्द किए जाने का अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान समूचे जिले में 458 शौचालयों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई। इसके साथ ही अधूरे पड़े शौचालयों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में बनाए गए शौचालयों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को देने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को डीएम के निर्देशन में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा एवं जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन पुनीत निगम एवं दिनेश कुमार यादव ने जिले के सभी गांवों में सामुदायिक शौचालयों को स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किए जाने का काम किया। फिरोजाबाद ब्लॉक में एडीओ पंचायत राकेश बाबू टीम के साथ सक्रिय रही।
शिकोहाबाद में बीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा के साथ एडीओ पंचायत सहित अन्य स्टाफ ने स्वयं सहायता समूहों को शौचालयों की जिम्मेदारी सौंपने का काम किया। जिला कोऑर्डिनेटर पुनीत निगम ने बताया कि जिले में 458 सामुदायिक शौचालयों को संचालित किए जाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है। शनिवार से शौचालयों को स्वयं सहायता समूह संचालित करेंगे। इसके साथ अधूरे पड़े शौचालयों को पूर्ण किए जाने का काम भी तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें