फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मेडिकल प्रमाणपत्र के लिए पहुंचे सैकड़ों युवा, जिला अस्पताल की ओपीडी में हंगामा

Sun, 18 Jul 2021 12:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सेना की भर्ती के लिए आवश्यक मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शनिवार को 450 से अधिक युवक पहुंचे। ये सभी पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लाइन में लग गए। 
विज्ञापन
आगरा जिला अस्पताल में युवाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी की व्यवस्था चौपट हो गई। मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवकों की भीड़ जमा हो गई। पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी से मरीजों को परेशानी हुई। पर्चा बनने में देर होने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


सेना की भर्ती के लिए आवश्यक मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शनिवार को 450 से अधिक युवक पहुंचे। ये सभी पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लाइन में लग गए। अधिक संख्या होने से यहां धक्का-मुक्की करने लगे। इससे इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों ने एसआईसी से युवकों के लिए अलग से काउंटर लगाकर पर्चा बनवाने के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
 
सोमवार से अलग से व्यवस्था करेंगे
शनिवार को मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भारी संख्या में युवक आ गए। इन्होंने पर्चा काउंटर पर अव्यवस्था कर दी। सोमवार से इनके लिए अलग से पर्चा बनवाने के लिए काउंटर लगवाया जाएगा। -डॉ. एके अग्रवाल, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
आगरा में यह गड्ढा किसका है: नगर निगम-जल निगम ने झाड़ा पल्ला, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छोड़ा


आगरा चिकित्सक अपहरण कांड: 'बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही मार डालते, शुक्र है पुलिस आ गई'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें