बुधवार को ढलते हुए सूरज की लालिमा लिए ताजमहल को एकटक निहारने में जब सैलानी व्यस्त थे तो एकाएक एनडीआरएफ के बचाव दल ने मीनारों, दीवारों से रस्सी बांधकर स्ट्रेचर से लोगों को नीचे उतारना शुरू किया। कुछ जवान दौड़े और लोगों को पीठ पर लेक र चले तो पर्यटकों में दहशत फैल गई।