फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 36 केंद्रों पर हुई विवि की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन महज 36 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई। महज 456 परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन कहीं नकल नहीं पकड़ी गई।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सभी जिलों में उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चार टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई थीं। महज एक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे थे, प्राचार्य को उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बाकी किसी भी केंद्र पर पहले दिन कोई शिकायत नहीं मिली। उड़नदस्तों का प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है।
सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षाएं कराई गईं। उन्होंने सुबह की पाली में खुद बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। एमए अंतिम की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। शाम की पाली में आगरा कॉलेज का निरीक्षण किया। एमए अंतिम वर्ष की दर्शनशास्त्र और प्राचीन भारतीय इतिहास विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस समय तक करीब 100 कॉलेजों के ही सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़ पाए थे, बाकी कॉलेजों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। कुल 369 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
अभी सभी परीक्षा केंद्रों ने आईपी एड्रेस और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया है। निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत, पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर मौजूद रहे। दोपहर में प्रभारी कुलपति ने सेंट जोंस कॉलेज में उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें