फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराबः छह नामजद समेत 8 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महुअर में ढाबे के पीछे बनी दुकानों से पकड़ी गई नकली शराब मामले में पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं छह नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ अछनेरा महेश कुमार के मुताबिक आबकारी निरीक्षक सर्व सिंह चौहान ने पुलिस के साथ महुअर में ढाबे के पीछे स्थित दुकानों में छापा मारकर शुक्रवार को नकली शराब बरामद की थी। पुलिस ने मौके से 21 ड्रम नकली शराब बनाने की स्प्रिट और 7 लीटर केमिकल सहित 3105 देसी शराब के क्वार्टर, बड़ी संख्या में खाली शीशियां और शराब बनाने और पैकिंग आदि के उपकरण बरामद किए थे।
पुलिस ने मौके से रामवीर (54) और विष्णु (25) निवासी बड़ी पाटी, रायभा को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूृछताछ में उन्होंने बताया कि वे हरियाणा से सामान खरीदकर लाते हैं और फिर यहां शराब तैयार कर बिक्री के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन

इस काम में उनके साथ सहदेव, अनुज निवासी महुअर थाना अछनेरा, पुष्पेंद्र सिंह निवासी अरदाया शामिल हैं। हरेंद्र निवासी कचोरा के अलावा दो अन्य लोग नकली शराब की सप्लाई का काम करते थे। पुलिस ने मौके से एक पिकअप और बाइक भी बरामद की हैं। सीओ ने बताया कि इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के नेतृत्व में टीम को लगाया गया है जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें