फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मूल्यांकन और एक संकलन केंद्र पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। पिछले साल से एक मूल्यांकन केंद्र को कम कर दिया है। वहीं, एक संकलन केंद्र बना है।
विज्ञापन


जिले में तिलक इंटर कालेज को एकमात्र संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद हाईस्कूल-इंटर की उत्तर-पुस्तिकाएं इसी केंद्र पर जमा होंगी। साथ ही परीक्षाएं खत्म होने के बाद बाहरी जिलों की उत्तर-पुस्तिकाएं मूल्यांकन होने के लिए फिरोजाबाद में आएंगी।

इसलिए तीन मूल्यांकन केंद्रों की सूची पर डीआईओएस ने मुहर लगा दी है। छोटेलाल इंटर कालेज नगला विष्णु, तिलक इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इस बार जिले में 30 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर में घट गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में भी छात्र संख्या घटी है। इसलिए पिछली बार चार मूल्यांकन केंद्र थे। इस बार बीडीएम इंटर कालेज शिकोहाबाद से मूल्यांकन केंद्र हटा दिया है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की सूची फाइनल कर दी है। तिलक इंटर कालेज को संकलन एवं मूल्यांकन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें