भोगांव (मैनपुरी)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा वाईबीएस सेंटर जसराजपुर में आज से तीन दिन तक प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र बौद्घ ने बताया कि धम्म प्रवचन सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान विदेशों से आए श्रद्धालुओं, बौद्घ भिक्षुओं को प्रवचन पंडाल में अलग से बैठाए जाने के इंतजाम किए गए हैं।
व्यवस्था में एक हजार से अधिक वालंटियर तैनात रहेंगे। धम्म प्रवचन सुनने आने वालों के लिए गज स्तंभ के नजदीक फोटोयुक्त परिचय पत्र भी बनवाए जा रहे हैं। प्रवचन से पूर्व कार्यक्रम स्थल को पुलिस बल ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।