फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीजल्स रूबेला अभियान में मैनपुरी को प्रदेश में मिला तीसरा स् थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मीजल्स और रूबेला कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। बच्चों में किसी प्रकार की दहशत न पैदा हो इसके लिए एक कक्ष के अंदर एक-एक बच्चे को बुलाकर टीकाकरण कराए जाने को कहा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने अभियान की प्रगति की समीक्षा में सभी नोडल अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, यूनीसेफ, डब्ल्यूएचओ आदि की उपस्थिति में बताया कि 26 नवंबर, 2018 से जिले में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के 1.41 लाख बच्चों को 838 स्कूलों में सफलता पूर्वक टीका लगाया गया है।

अभी तक किसी भी बच्चे को कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। स्कूल के प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों से अनुरोध है कि सभी बच्चों को टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दें। टीकाकरण से होने वाले सामान्य प्रभाव और उनसे कैसे निपटें आदि की भी जानकारी दें। टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


टीका लगने के बाद 30 मिनट तक स्कूल में ही बैठें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि टीका बच्चों को एक-एक कर कमरे में बुलाकर ही लगाया जाए। टीकाकरण वाले दिन बच्चे खाना खाकर ही आयें। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण में मैनपुरी को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें