फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18797 लोगों को कोरोना से बचाव को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को जिले के 234 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लोगों से समय से टीका लगवाने की अपील की गई। जिले में 18797 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण को गति दी जा रही है। बुधवार को जिलाधिकारी ने कोरोना टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट की थी, जिसका बृहस्पतिवार को असर भी दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों 234 स्थानों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए। शिविरों में पहुंचे 18797 लोगों को टीकाकरण किया गया। 600 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया। वहीं 15 से 18 साल के 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कोविड-19 से बचाव के लिए पहला डोज दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी भ्रमण पर रहे। उपजिलाधिकारी ने भी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें