फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मकर संक्रांति के बाद बदल जाएगा द्वारिकाधीश मंदिर में 'राजाधिराज' के दर्शन का समय

Thu, 13 Jan 2022 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिवर्तित समय के अनुसार मंगला आरती प्रात: 7 बजे से 7:30 तक, ग्वाल और श्रृंगार 8:35 से 8:55 तक, राजभोग के दर्शन 10:15 से 11:00 बजे तक होंगे। सायंकाल में भी समय परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मकर संक्रांति के बाद से श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन का समय परिवर्तित होने जा रहा है। यह परिवर्तन 15 जनवरी से राजभोग दर्शन के साथ शाम के वक्त भी होगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कोविड के कारण वर्तमान में रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देश पर 15 जनवरी से मंदिर के दर्शन की समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार मंगला आरती प्रात: 7 बजे से 7:30 तक, ग्वाल और श्रृंगार 8:35 से 8:55 तक, राजभोग के दर्शन 10:15 से 11:00 बजे तक होंगे। 



सायंकाल में दर्शन का समय बदला 
इसी प्रकार सायंकाल के दर्शन के समय में भी परिवर्तन किया गया है। उत्थापन के दर्शन 4:00 बजे से 4:15 तक, भोग संध्या आरती के दर्शन 5:00 से 5:20 तक और शयन के दर्शन 6:15 से 7:00 तक होंगे। इस प्रकार छह झांकी होंगी। प्रत्येक झांकी में ठाकुर जी की आरती दर्शन खुलने के समय ही हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शन के दौरान भक्तों को मंदिर में ज्यादा वक्त ठहरने नहीं दिया जाएगा। बगैर मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें