फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसूपुर सजैंती में दीवार गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। बरसात के कारण गांव नसूपुर सजैंती में दीवार गिर गई इसके नीचे मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं जसराना के बड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में छत में दरारें आने से पानी रिसने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक से मुलाकात कर उसको सही कराने को कहा। वहीं मोहल्ला गाडीवान में एक मकान की छत गिर गई। लगातार दो दिन से हो रही बरसात के बाद बुधवार को बरसात थमने पर दोपहर में सुभाषचंद्र की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास बैठी रामादेवी (60) दब गईं। लोगों ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

जसराना के बड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय प्रथम की छत में दरारें आने से हड़कंप मच गया। गांव के विजेंद्र सिंह, बनवारी लाल, डॉ. बृजेश कुमार, गुरुदयाल, महेश, स्याम सिंह, नितिन कुमार, विजेंद्र सिंह, सत्यदेव, डंबर सिंह, विजय सिंह ने बताया कि छत में दरार पड़ने से सरिया दिखने लगी है। दरारों में पानी टपक रहा है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक भूप सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा। वहीं मोहल्ला गाडीवान में राकेश कुमार यादव के मकान की छत गिर गई। राकेश ने बताया कि उसके घर के पास मौजूद गड्ढे में पानी भरा होने के कारण हादसा हुआ है। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें