फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

207 केंद्रों पर 16523 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। सोमवार को जिले के 207 स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों का टीकारकण कराया गया। इस दौरान 16523 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर जिले के 207 केद्रों पर सुबह नौ बजे से टीकारकण का कार्य शुरू हुआ। एएनएम, आशा, आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही शिक्षा विभाग का भी टीकाकरण में सहयोग रहा। शिक्षक- शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सभी एसीएमओ टीकारकण के दौरान भ्रमण पर रहे। क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों ने भी टीकाकरण का अपडेट लिया। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को 16523 लोगों को टीकारकण कराया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक एक भी डोज नहीं लिया है वे शीघ्र पहला डोज लें। जो लोग पहला डोज ले चुके हैं वे समय से दूसरा डोज लेकर अपने को सुरक्षित करें।
---------
बीडीओ और बीईओ ने किया निरीक्षण
घिरोर में सोमवार बीडीओ यदुवीर सिंह और एबीएसए मुनींद्र यादव ने गोदना में लगे कोविड वैक्सीन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से टीके से संबंधित जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक- शिक्षिकाओं से कहा कि वह छूटे हुए लोगों को टीकारकण के लिए प्रेरित करें। दोनों ही अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के मजरा गोदना, नगला भगिया, नगला भाऊ, जोगराजपुर, खेरी आदि में पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

-----
नैगवां के तीन गांवों में हुआ टीकाकरण
किशनी क्षेत्र के गांव नैगवां, नगला श्याम और खिरिया में सोमवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान टीकाकरण कार्य में वैक्सीनेटर मनोज कुमार के अलावा आशा गुड्डी देवी, दुर्गावती , महिला समूह की रुचि देवी, समाजसेविका निकेता, निम्मी, श्वेता, स्कूल शिक्षक यतेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रताप, मनीष कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें