फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद दूसरे दिन भी अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में महिला के साथ विवाद के बाद ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दूसरे दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। बुधवार को जिला अस्पताल में ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर गौरांग गुप्ता का एक महिला के साथ विवाद हो गया था। महिला ने उन पर अभद्रता का आरोप भी लगाया था। इसके बाद बुधवार को ही डॉक्टर गौरांग इमरजेंसी ड्यूटी छोड़ चले गए थे। अपने ड्यूटी छोड़ने की जानकारी उन्होंने प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके सिंह को दी थी।
विज्ञापन


डॉक्टर गुरुवार को जिला अस्पताल में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। गुरुवार को अस्पताल न आने की उन्होंने किसी को कोई सूचना नहीं दी। सूत्रों की मानें तो डॉ. गौरांग बिना किसी को बताए ही जनपद छोड़कर अपने घर चले गए हैं। दूसरी तरफ महिला की तहरीर पर गुरुवार तक समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी।

पहले भी दे चुके हैं इस्तीफा की चेतावनी
डॉ. गौरांग गुप्ता के साथ पूर्व में भी विवाद हो चुका है। इस दौरान भी वह लंबी छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने इस दौरान सीएमएस को नौकरी से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी थी। अब अचानक उनके चले जाने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी उन्होंने सीएमएम से लिखित में न तो कोई अवकाश लिया है और न ही कोई पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें