बाल्मीकि जयंती के मौके पर मौजूद छात्र व छात्राएं।
- फोटो : demo pic
जिलेदार सिंह महाविद्यालय में अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें इंस्पेक्टर ने डीएलएड छात्राओं को महिला अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस इंस्पेक्टर से सवाल भी किए।
पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने डीएलएड की छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उनके साथ विद्यालय आते-जाते समय यदि कोई अभद्रता करता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। यदि पुलिस में शिकायत नहीं करती हैं तो अपने परिजनों को बताएं। शिकायत नहीं करने पर अराजकतत्वों के हौंसले बुलंद होते हैं।
इंस्पेक्टर ने छात्राओं को 1090, 181 तथा 100 डॉयल के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि यदि स्कूल आते-जाते समय कोई फब्तियां कसता है तो इसके लिए 1090 पर कॉल करें। उनका नाम उजागर किए बिना ही संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। घरेलू हिंसा से बचने के लिए 181 का प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक शिवराम सिंह यादव, राहुल तोमर, शिक्षक शैलेश कुमारी, वैष्णवी, आलोक यादव, संदीप यादव मौजूद रहे।