कासगंज के एक विद्यालय में कोरोना का टीका लगवाती एक किशोरी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। किशोरों के टीकाकरण के लिए पहले दिन धीमी रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूलों, कॉलेेजों में सत्र आरंभ कर दिए हैं। इसी के साथ टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने लगी है। मंगलवार को 1431 किशोर-किशोरियों ने उत्साह के साथ कोरोना का टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनर और टेस्टिंग भी किया जा रहा है। कॉलेजों में भी टीकाकरण शुरू करा दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए 18 केंद्र बनाए गए। 2007 या उससे पहले जन्मे बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑन लाइन व ऑन द स्पाट व्यवस्था है। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, स्कूल का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड में से कोई एक प्रमाण पत्र व फोन लाना अनिवार्य है। यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित ने बताया कि टीका लगवाने से कोई नुकसान नहीं है। तान्या ने कहा कि टीका लगवाने से कोई डर नहीं लगा।