मैनपुरी-औंछा। क्षेत्र के गांव चीतई में ग्रामीणों के सहयोग से अष्ट दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन कराया जा रहा है। नौ जून से 16 जून तक कथा चलेगी। कथा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को गांव में रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत चीतई गांव से मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रेमसिंह शाक्य ने की। उन्होंने बुद्ध भगवान की झांकी से सजे रथ को गांव से रवाना किया।
इसमें सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाएं व पुरुष भगवान बुद्ध की झांकी से सजे रथ के साथ गांव नगला महानंद होते हुए बस अड्डा औंछा, जसराना रोड होते चीतई गांव पहुंचे। यहां बौद्धाचार्य नंदन किशोर शाक्य, रोशनी बौद्ध, सरिता बौद्ध ने बुद्ध कथा सुनाई। इस मौके पर कमेटी के सदस्य गिरजानंदन शाक्य, रामकिशन, बलवीर, हरिश्चंद्र, विपन शाक्य, राधेश्याम, आलम सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहे।