फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के दिल में ही रह गई उद्योग की हसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चौपाल में सजे मंच पर मुख्यमंत्री पहुंचे तो विधायक ने पलक झपकते ही माइक पकड़ लिया। उन्होंने मंच से सीएम के सामने मांग रखी कि जिले को उद्योग की सौगात दी जाए। विधायक की हसरत दिल में ही रह गई। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक चौपाल में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने सौगात देना तो दूर चौपाल में उद्योग पर चर्चा तक नहीं की।
विज्ञापन


भोगांव विधानसभा क्षेत्र का गांव ललूपुर आयोजित चौपाल में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को बोलने का मौका मिला। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए जिले में बड़े उद्योग की स्थापना की मांग की। सपा सरकार पर विकास के नाम पर लूटने का आरोप भी लगाया। विधायक के मांग करने पर लोगों की उम्मीद जगी, लेकिन उनको निराशा तब हुई जब मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश तो दिए, लेकिन उद्योग की बात पर पूरी तरह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें