फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली पर चला दी आरी: स्टील फैक्टरी लगाने के लिए काट दिए 14 पेड़, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पेड़ों को लगातार काटा जा रहा है। बिचपुरी में स्टील फैक्टरी के लिए 14 पेड़ काट दिए गए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
पेड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पेड़ों की छंटाई पर भी रोक लगा रखी है। लेकिन पेड़ों को काटा जाना नहीं रुक रहा। फतेहपुर सीकरी में स्टील की फैक्टरी लगाने के लिए बीते 12 मार्च को आगरा-जयपुर हाईवे के किनारे लगे एक दशक पुराने 14 पेड़ों पर आरी चला दी गई। उनकी लकड़ी के साथ ही ट्री गार्ड भी गायब कर दिए गए। वनरक्षक ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (आगरा-जयपुर हाईवे) के किनारे पर मुगलकालीन तेरह मोरी बांध है। इसके सामने राजकीय उद्यान की भूमि है। उद्यान के किनारे पर हाईवे पर लगे 14 पेड़ों को 12 मार्च को काट दिया गया था। यहां न केवल पेड़ काटे गए, बल्कि उनकी लकड़ी भी गायब कर दी गई। ट्री गार्ड भी नष्ट कर दिए गए।

ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा
विज्ञापन



 

अगले दिन 13 मार्च को फतेहपुर सीकरी थाने में वनरक्षक भीकम सिंह ने शाहगंज, केदार नगर के निवासी अनंत अग्रवाल, कृष्णालोक अपार्टमेंट शास्त्रीपुरम की पल्लवी सिंह पत्नी यतेंद्र सिंह और रसूलपुर गांव के हेमेंद्र पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 16 मार्च को वन विभाग ने काटे गए पेड़ों के समीप ही 30 पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी किरावली अभिषेक उपाध्याय ने बताया है कि मामले की विवेचना पुलिस कर रही है। वहीं थाना फतेहपुर सीकरी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया है कि प्रकरण में विवेचना चल रही है। चार्जशीट लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्मियों की छुट्टी में घूमने जाने की है तैयारी...तो जल्दी कर लें टिकट, अधिकतर ट्रेनों की सीटें हुईं फुल


 
विज्ञापन

गश्त के दौरान कटे मिले पेड़
वनरक्षक भीकम सिंह मुकदमा दर्ज कराते हुए 13 मार्च को आगरा-जयपुर हाईवे पर गश्त में संरक्षित पटरी पर वर्ष 2015 में रोपे गए पांच और वर्ष 2013 में रोपे गए नौ पेड़ काटे जाने व आरसीसी और ब्रिक ट्री गार्ड नष्ट किए जाने की बात कही गई है। नीम के तीन, कंजी के पांच और शीशम के छह पेड़ काटे गए। काटे गए पेड़ों के तने का व्यास 1.83 सेमी से लेकर 80 सेमी तक था। इनकी लकड़ी भी गायब कर दी गई। भीकम सिंह ने कहा कि स्टील फैक्ट्री में अवरोधक बनने पर पेड़ों को काटा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें