फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12758 परीक्षार्थी हुए पीईटी परीक्षा में शामिल

विज्ञापन
कासगंज के राजीकय बालिका इंटर कॉलेज में पीईटी परीक्षार्थी सिटिंग प्लान देखते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 12758 शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रेक्षक राजेंद्र सिंह ने कासगंज के अमांपुर रोड स्थित सूरज सिंह डागा इंटर कालेज, सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल, संत तुलसीदास इंटर कालेज तथा भागीरथी इंटर कालेज आदि परीक्षा केंद्रों का मौके पर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के साथ कासगंज के बीएवी इंटर कालेज तथा श्रीमती मीना देवी इंटर कालेज अमांपुर रोड सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 तक पंजीकृत 7133 परीक्षार्थियों में से 6393 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 740 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक पंजीकृत 7126 परीक्षार्थियों में से 6365 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 761 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें