20एमएनपी-10-जिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवाता एक व्यक्ति
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को जिले के 205 स्थानों पर 12391 लोगों का टीकाकरण कराया गया। सीएमओ और एसीएमओ सहित सभी अधिकारी भ्रमण पर रहे।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के 205 स्थानों पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 12391 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले के 44 कॉलेजों मेें भी बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए। यहां करीब सात हजार छात्र-छात्राओं को कोविड-19 से बचाव के लिए पहला डोज दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक पहला डोज लेने के बाद दूसरा डोज नहीं लिया है और उनका निर्धारित समय पूरा हो गया है वे शीघ्र दूसरा डोज लें। सीएमओ ने 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि जिन छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 से बचाव के लिए अभी तक पहला डोज नहीं लिया है वे शीघ्र पहला डोज लें।