फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 83 वें दीक्षांत समारोह में आने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल और महिला वैज्ञानिक डा. टेसी थॉमस ने सहमति प्रदान कर दी है। योगाचार्य डा. एचआर नागेंद्र का आना मुश्किल है। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय देश की तीनों हस्तियों को मानद उपाधि प्रदान करेगा। अजीत कुमार डोभाल और डा. टेसी थॉमस को दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि दी जाएगी। योगाचार्य डा. एचआर नागेंद्र को उनके घर जाकर उपाधि दी जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीनों का नाम मानद उपाधि के लिए प्रस्तावित करते समय योजना बनाई थी कि यदि यह दीक्षांत समारोह में नहीं आ पाते तो उनके लिए विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाता। कुलपति आवास से लेकर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह तक इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि राष्ट्रपति के ठहरने की व्यवस्था कुलपति आवास में और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की ठहरने की व्यवस्था अतिथि गृह में की जाएगी।

सात कुलपतियों ने भी दी समारोह में आने की सहमति

दीक्षांत समारोह में आने के लिए झांसी, इलाहाबाद (राज्य विवि), बरेली, मेरठ, कानपुर विश्वविद्यालयाें के साथ वेटनरी यूनिवर्सिटी और एकेटीयू के कुलपतियाें ने सहमति प्रदान कर दी है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें