एटा। निकाय चुनाव में होने वाले मतदान को लेकर सार्वजनिक अवकाश होने के साथ ही बाजारों में भी प्रतिष्ठान बंद रहे। दुकानें बंद होने के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। छोटी मोटी जरुरी सामान भी लोगों को नहीं मिल सका।
शहर में बुधवार को मतदान के दिन बाजार पूर्णत: बंद रहे। यही नहीं मेडिकल स्टोर में भी ताले देखने को मिले। बाजार बंद होने से चुनाव होने तक सन्नाटे के हालात बने रहे।
इस कारण शहरवासियों को जरूरत की छोटी-मोटी वस्तुओं को लेने के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा। इतना ही नहीं बीमार लोगों को भी मेडिकल स्टोर बंद होने के चलते दवा नहीं मिल सकी।