फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के 12 छात्रों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑन कैंपस - जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों द्वारा 12 छात्र-छात्राओं का चयन तीन लाख सालाना पैकेज पर किया गया।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रभारी साकेत रूसिया ने बताया कि शनिवार को कॉलेज में कैंपस जॉब प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। ग्रुप डिस्कशन राउंड एवं टेक्निकल राउंड में छात्र-छात्राओं को परखा गया।
निदेशक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कॉलेज के जिन छात्रों का चयन हुआ हैं उनमें छह छात्र इलेक्ट्रिकल, तीन सिविल और तीन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हैं। इनमें शशांक सिंह परिहार, अस्मिता सिंह, केशव कुमार, दीपशिखा द्विवेदी, सुमित केसरवानी, निखिल गुप्ता, हर्षित मिसूर्या, राजन सिंह, साक्षी सिंह, पलक मिश्रा, जन्मेजय सिंह एवं तृप्ति तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें