फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबिल में फॉल्ट से 12 घंटे बंद रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार शाम और रविवार को सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर अंडग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया है। इससे बड़े क्षेत्र में 12-12 घंटे के लिए आपूर्ति बंद रही। बिजली न आने से लोगों को गर्मी से परेशान होने के साथ ही पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में भांवत चौराहे के पास अंडग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया। इसके चलते राधारमन रोड, आवास विकास, बैंक कॉलोनी, अवधनगर, देवपुरा, स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी समेत बड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। पहले तो लोगों ने इंतजार किया, लेकिन जब शाम तक बिजली नहीं आई तो जानकारी की। पता चला कि अंडग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया है, लेकिन अब तक फॉल्ट मिला नहीं है। इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई। रात नौ बजे तक टीम फॉल्ट ढूंढती रही। रात में 12 बजे के करीब फॉल्ट मिल सका, जिसे सही कर 12 घंटे बाद आपूर्ति चालू की जा सकी।
वहीं रविवार को सुबह छह बजे करहल रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की मुर्गा वाली गली में अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट हो गई। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक कर्मचारी फॉल्ट नहीं ढूंढ सके। लगभग 12 घंटे बाद फॉल्ट मिलने पर उसे सही कराया गया।
विज्ञापन

----
नहाने के लिए दिन भर बैठे रहे लोग
रविवार को करहल रोड उपकेंद्र क्षेत्र में फॉल्ट होने से लोगों के घरों में पीने के लिए भी पानी नहीं बचा। किसी तरह पीने का पानी तो उन्होंने बोतल व हैंडपंप से भर लिया, लेकिन नहाने के लिए पानी नहीं मिल सका। हालांकि रविवार को अवकाश होने के चलते लोग घरों में ही बिजली और पानी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें