फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में है आज कानून का राज: चौ. उदयभान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा प्रदेेश में कानून का राज है। आज कानून से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है। यह योगी सरकार का कमाल है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में उगाही होती थी। उगाही के बाद मंचों पर चांदी और सोने के हाथी खुलेआम दिए जाते थे। अब भ्रष्टाचार का तांडव शून्य की ओर चला गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पहले सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनधन खाता योजना, किसान सम्मान निधि और कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही सरकार ने 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के ऋण माफ किए। गन्ना किसानों को 1.43 लाख करोड़ से अधिक का बकाया भुगतान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें विकास नहीं क्षेत्रवाद, जातिवाद, गोत्रवाद के मुद्दों पर विश्वास रखती थीं। जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, शिवओमकार नाथ पचौरी आदि मौजूद रहे।
-----
राज्य मंत्री ने नहीं दिया सवालों का जवाब
राज्यमंत्री ने बुलाई तो प्रेसवार्ता थी, लेकिन उन्होंने अपनी बात कहने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया। मैनपुरी में साढ़े चार साल में भाजपा की ओर से क्या विकास कार्य हुआ, साथ ही अन्य मुद्दों पर उन्होंने चुप्पी साध ली। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने सिर्फ यह कहा कि वह अब मास्क बांध चुके हैं।
विज्ञापन

-----
हमने अपना विश्वास बनाया है
उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल पर प्रियंका गांधी की ओर से किए गए ट्वीट पर राज्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों और जनता के हित में काम कर रहे हैं। हमने अपना विश्वास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें