एसएन हॉस्पिटल में टीका लगवाती युवती
- फोटो : Agra City
आगरा। सोमवार को 12,992 लोगों के टीका लगा। मंगलवार को 60 हजार लोगों को टीका लगवाने का मौका मिलेगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने की भी जरूरत नहीं है।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 11,240 लोगों को पहला डोज और 1,752 को दूसरा डोज लगा है। मंगलवार को 345 बूथों पर 60 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें जिन लोगों का पहले से पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। एक दिन में सबसे ज्यादा अभी तक 28 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है। मंगलवार को टीका उत्सव के लिए ग्राम प्रधान, आशाओं के जरिये लोगों को जागरूक किया गया है।
गुरुद्वारा मधु नगर में 150 लोगों को टीका लगा। गुरुद्वारा प्रधान नरेंद्र सिंह लालिया, बंटी ग्रोवर, श्याम भोजवानी ने सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। रोहित कात्याल, जयमाल सिंह, हरपाल सिंह, अर्जिंदर सिंह, बंटी ओबराय, गुरप्रीत कौर मौजूद रहे।