फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया ब्लॉक के प्रमुख बने प्रेमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। फरवरी 2016 को राया ब्लॉक प्रमुख के पद पर चौधरी कृष्णवीर सिंह का निर्वाचन अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने निरस्त कर दिया है। इस दौरान द्वितीय स्थान पर रहे प्रेमपाल सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन


2016 में राया ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रेमपाल सिंह और चौधरी कृष्णवीर सिंह के मध्य मुकाबला हुआ था। इसकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रेमपाल ने कृष्णवीर के एक से अधिक स्थान पर मतदाता होने की शिकायत करते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन इसे निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया।

मतदान के दौरान कृष्णवीर सिंह राया ब्लॉक से निर्वाचित हुए। इसे प्रेमपाल ने अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय के यहां चुनौती दी। 22 नवंबर 2018 को इस याचिका पर दिए फैसले में न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने कृष्णवीर सिंह को ग्राम रायपुर मई एवं अन्य क्षेत्रों का वोटर होने पर विकास खंड राया के प्रमुख पद पर अयोग्य घोषित करते हुए सात फरवरी 2016 के परिणाम को निरस्त किया है। साथ ही विकास खंड राया के प्रमुख पद पर याची प्रेमपाल को निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन


कृष्णवीर का निर्वाचन पहले ही हो चुका है निरस्त

राया ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित कृष्णवीर सिंह का निर्वाचन दो माह पहले ही निरस्त हो चुका है। दरअसल कृष्णवीर सिंह जिस वार्ड रायपुर मई से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे, वह अब मथुरा नगर निगम का हिस्सा है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत में सदस्यता खत्म हो जाने के कारण उनका ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचन भी निरस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें