फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली महोत्सव का उल्लास, बाजार में बिखरी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज सोमवार को धनतेरस के साथ होगा। धनतेरस के दिन सोने-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रोनिक आइटम, बर्तन, रेडीमेड, गिफ्ट आइटमों की एक दिन में करोड़ों की बिक्री होगी। धनतेरस के स्वागत के लिए बाजार पूरी तरह सज गया है।
विज्ञापन


दिवाली का त्योहार रोशनी, उत्साह व उमंग का त्योहार है। रंग-बिरंगी झालरों से घर जगमगाएंगे। घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन होने के साथ देर रात तक आतिशबाजी का लोग आनंद लेंगे। पांच दिन तक चलने वाले दिवाली के त्योहार के लिए कई दिनों से घरों, दुकानों, वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई व सजावट का कार्य चल रहा था। घरों में साज-सज्जा के साथ-साथ दिवाली की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है।

घर सजाने के लिए आकर्षक डिजाइन में फूलों से बनी बंदनवार, झालरें, झूमर फ्लॉवर पोट बाजार में उतारे गए हैं। घर सजाने को आकर्षक डिजाइन में बंदनवार 30 से एक हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कपड़े से बनी कैंडिल 100 से 500 रुपये, झूमर 100 से 800 रुपये तक बिक रही हैं। ताइबान के फ्लोवर पोट जो 300 से 1500 रुपये में उपलब्ध हैं। बाजार में दिवाली के लिए फैंसी दीपक का गिफ्ट भी उतारा गया है। 150 रुपये में 60 पीस का पैक उपलब्ध है। इन दीपकों से घर के अंदर बिल्कुल धुंआ नहीं होगा। फ्लोटिंग कैंडिल भी बाजार में उतारी गई हैं, जो जलने के साथ पानी में तैरती नजर आएंगी।

दिवाली के त्योहार पर हर घर में खील-खिलौना से पूजा होती है। दिवाली के दिन मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं। पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदी जाती हैं। दिवाली के त्योहार के लिए कोटला रोड, जलेसर रोड, सदर बाजार, बजरिया, संत कंपाउंड, महावीर नगर, सुहाग नगर, संतनगर, रामनगर में मुख्य मार्गों पर जगह-जगह अस्थाई दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन


पांच दिवसीय त्योहार का कार्यक्रम
पांच नवंबर - धनतेरस
छह नवंबर - चौहदस
सात नवंबर - दिवाली
आठ नवंबर - गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर - भाई दौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें