फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल पीड़ितों के आवास पर पहुंचे, बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आंधी के दौरान ग्राम कुतुकपुर चनौरा में लिंटर की शटरिंग गिरने से मृत श्रमिकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। डीएम नेहा शर्मा तथा जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पशुधन,लघु सिंचाई एवं मतस्य विभाग के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल 19 मई को दैवीय आपदा के ही दौरान चार लोगों की मौत होने के कारण उनके घरों पर ही पहुंचे। टापाखुर्द निवासी महावीर पुत्र मिश्रीलाल राजपूत के घर जाकर उसकी पत्नी रामबेटी एवं विनोद पुत्र गंगा सिंह की पत्नी हेमलता को चार-चार लाख की राहत राशि को ही प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं डीए म नेहा शर्मा ने दोनों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मकान स्वामी सौदान सिंह की पत्नी सोनकली (40) तथा बेटी नंदनी(दस) की मौत होने पर सौदान सिंह को राहत राशि प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खुद भाविक हुए।

कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैवीय आपदा के पीड़ितों को तत्काल ही राहत राशि दिए जाने के ओदश है। उन्होनें कहा कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता लेकिनकोई व्यक्ति वापस नहीं लौटाया जा सकता है। परन्तु राहत राशि से परिवार की कुछ सहायता अवश्य हो जाती हैं।
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि इस हादसे से सभी लोग सबक लें ताकि कोई हादसा नहीं होने पाए।डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पीड़ित परिवार को तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है। इस दौरान एडीएम अतुल सिंह,नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, एसडीएम सदर संगमलाल यादव, तहसीलदार प्रसून कश्यप,लेखपाल नेपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें