फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 11 लोगों की गईं जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली पर हादसों में 11 लोगों की जान चली गई। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जगदीशपुरा में ट्रक चालक की जान चली गई। सदर में बुआ के घर से लौट रहे युवक की मौत हो गई। वहीं खंदौली में तीन, बाह, फतेहाबाद और कागारौल में एक-एक की की मौत हुई। सिकंदरा में रिश्तेदार के घर से आ रहा व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

सिकंदरा के गांव लखनपुर निवासी विष्णु और अनूप शनिवार शाम को पांच बजे सिकंदरा मंडी से घर जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज से उतरने के बाद फैक्टरी एरिया में आने पर पीछे से आती इनोवा गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
बाह के गांव चौसिंगी निवासी सुभाष (38) ट्रक चालक थे। शुक्रवार को ट्रक लेकर आगरा आए थे। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक को खड़ा करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जगदीशपुरा में कलवारी मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में सुभाष की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खंदौली क्षेत्र में शनिवार की शाम उस्मानपुर गांव की मिथिलेश पत्नी धर्मेंद्र खेत से घास लेकर आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणो ने बाइक सवारों का पीछा कर पकड़ लिया।
खंदौली स्थित गांव धौरऊ निवासी सोनू बाइक से अपने दोस्त के साथ घर आ रहे थे। नाऊ की सराय पर सामने से आती बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सोनू की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि सोनू मजदूरी करता था। वह बाजार से सामान लेने गए थे। इसके बाद घर आ रहे थे। उन्होंने बाइक को एक गड्ढे से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आती बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। उसकी पत्नी मंजू, पांच साल का बेटा गणेश और बेटी कल्पना है। सोनू बच्चों से कुछ देर में घर आने की कहकर निकले थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खंदौली में ही दूसरा हादसा शुक्रवार रात को गांव नादऊ के पास हुआ। बरहन के रूपधनू निवासी लाल बहादुर खंदौली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। रात में घर जा रहे थे। नादऊ पहुंचने पर टेंपो से उतर रहे थे। तभी एक वाहन ने चपेट में ले लिया। उनकी मौत हो गई।
कागरौल मार्ग पर गढ़मुक्खा में दिगरौता के पास एक वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में कागारौल निवासी गोपेंद्र सिंह (54) की मौत हो गई। वह होली मिलकर घर आ रहे थे।
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर में गांव केसरी निवासी असलम (25) शुक्रवार को फतेहाबाद आ रहे थे। उनके साथ स्कूटी पर फुफेरा भाई आमीन भी था। लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में असलम की मौत हो गई, जबकि आमीन घायल हो गया। फतेहाबाद पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
मलपुरा के धनौली निवासी रोहित कुमार (24) शुक्रवार को होली मिलने के लिए ताजगंज में रहने वाली अपनी बुआ के घर आ रहा था। दोपहर में घर लौट रहा था। सदर क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
जगनेर क्षेत्र के सरेंधी चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल रवि की इलाज के दौरान सांसें थम गईं हो गई। जबकि उसके साथ रहे भीम सिंह निवासी घाटौली, रूपवास राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
नगला सोहनलाल, सिकंदरा निवासी हरीराम (40) शुक्रवार को रिश्तेदारों से मिलने मथुरा गए थे। इसके बाद घर आ रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें