फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यारा गांव में होलिका जलाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव ब्यारा में होलिका जलाने के विवाद में दो शुक्रवार की सुबह दो पक्ष के लोग भिड़ गए। इनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में होमगार्ड अतर सिंह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन को लेकर दो पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार की सुबह किसी अन्य व्यक्ति ने होलिका जला दी। इस पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर होलिका जलाने का आरोप लगाते हुए दोबारा भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के लोग पथराव करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी विपिन कुमार ढाका और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोर्स पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे होमगार्ड अतर सिंह घायल हो गया।
इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की। सीओ ने बताया कि उपद्रव करने के आरोपी शेर सिंह, सुनील कुमार, पवन कुमार, गोविंद सिंह, राजेश, धर्मवीर, देवारीलाल, नितिन, कृष्णाकांत, ओंकार, दीपक कुमार, अमर, रमेश, योगेश, वीर नारायण, राजेश सिंह, गोविंद कुमार सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें