फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग: पिस्टल दिखाकर मांगी 50 हजार की चौथ, 10 नामजद समेत 11 पर प्राथमिकी

Sat, 14 Nov 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने पुरानी रंजिश में पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये की चौथ मांगने और आधी रात गाड़ी में आग लगवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिवाली की रात भाजपा नेता की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में शुक्रवार को एत्माद्दौला पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रकाश नगर, नुनिहाई निवासी भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर का आरोप है कि पुरानी रंजिश में दीप सेंगर उर्फ पंचानंद, कौशल सेंगर, पिंटू गुप्ता पुत्र गेंदालाल, हरजीत, आशू पंडित, लखन दक्ष (निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी) तथा शिवम कश्यप, रवि कश्यप, बबलू यादव उर्फ विल्ला और आशीष गोस्वामी (निवासी प्रकाश नगर) ने उनकी कार घेर ली। दीप, कौशल और पिंटू ने पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये की चौथ मांगी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


किसी तरह वह अपनी बुआ के घर पहुंचे। आरोप है कि देर रात करीब 1 बजे आरोपियों ने मुंह ढककर वहां पहुंचकर अज्ञात से स्कॉर्पियो पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगवा दी। गाड़ी से उतरकर घर में जाने से उनकी जान बच गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं एसीपी कोतवाली हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें