फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2027: आगरा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, दलित महासम्मेलन में जुटेगा पश्चिमी यूपी

Sat, 14 Nov 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी का दलित महासम्मेलन रविवार को आगरा के पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में होगा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का दलित महासम्मेलन रविवार को पंचकुइयां के जीआईसी मैदान में होगा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेंगे। सैफई से वह आगरा आएंगे और करीब दो घंटे तक महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। सुमन ने कहा कि इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

उन्होंने वाहनों की पार्किंग, सफाई, मंच, टेंट व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया। शहर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। बाहर से आने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 8881888885 जारी किया गया है। इस दौरान असीम यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल चतुर्वेदी, सलीम शाह, पुष्पेंद्र शर्मा, जितेंद्र लवानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घर-घर जाकर जनसंपर्क
शुक्रवार को जय नगर, अलबतिया में दलित महासम्मेलन के लिए नुक्कड़ सभा की गई और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया गया। सभा में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि यह दलित सम्मेलन समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने, पीडीए की एकता को और अधिक मजबूत करने का काम करेगा। विनय अग्रवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र, वोट और संविधान बचाने की भी लड़ाई है। इसके बाद जवाहरपुरम, जयनगर, पुष्प नगर एवं अलबतिया क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बबलू जाटव, सतीश चाहर, पूर्व पार्षद राहुल चौधरी, हुकुम सिंह, सोमेश गुप्ता, हिमांशु यादव, महावीर सिंह, दीपांशु कुलश्रेष्ठ, विमल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें