फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल में 100 पलंग बच्चों के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के नए संक्रमित मिलने के बाद शासन ने जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को सौ शैय्या कोविड अस्पताल में साफ-सफाई के साथ मेंटीनेंस कार्य कराया गया। 220 पलंग के सौ शैय्या कोविड अस्पताल में बच्चों के लिए 100 पलंग आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब 17 और 18 दिसंबर को जिले के सभी कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल से व्यवस्थाएं परखी जाएंगी।
विज्ञापन

सुहागनगरी में डेंगू का डंक कम हुआ तो एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सौ शैय्या अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में तैयार कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। बुधवार को प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां टूटे टाइल्स को सही कराया और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 220 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। इसमें प्रथम तल पर 100 पलंग बच्चों के लिए तैयार किए गए हैं।
इसमें पीकू वार्ड में 20 पलंग व 20 वेंटिलेटर आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही पीकू वार्ड में एचएफएनसी (हाई फ्लो लेजर ऑक्सीजन) की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड को बाईपैप मशीन और अन्य आधुनिक मशीनों से लैस किया गया है। अब 17 और 18 दिसंबर को मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। मॉकड्रिल की तिथि शासन द्वारा निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि मॉकड्रिल को देखने के लिए मंडलीय स्तरीय टीम जिले में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट जारी है। 220 पलंग का कोविड अस्पताल तैयार है। इसमें 100 पलंग बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें