फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिलों से हटेंगे शिक्षा विभाग के दागी अफसर

Wed, 17 Jul 2013 12:25 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के दागी अफसरों पर अब गाज गिरन वाली है। विभाग इन्हें फील्ड से हटाकर विभागीय कार्यों में लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


विभाग चाहता है कि दागी अफसरों को हटाकर उनके स्थान पर अच्छे अफसरों की तैनाती की जाए। वहां से मंजूरी मिलते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद यह तय किया गया था कि, दागी और जांच में फंसे अफसरों को जिलों में तैनाती नहीं दी जाएगी। इसके लिए डेढ़ सौ से अधिक अफसरों का ट्रांसफर भी किया गया।
विज्ञापन


जुगाड़ से करा ली पोस्टिंग
हालांकि सरकार अपनी इस मंशा में सफल नहीं हो पाई। दागी और जांच में फंसे अफसर जुगाड़ के बल पर पोस्टिंग पाने में सफल रहे। कुछ अफसर बीएसए नहीं बन पाए, तो प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बन गए।
विज्ञापन


बदले जाएंगे 67 अफसर
निदेशालय स्तर से 67 अधिकारियों को इधर-उधर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अनुमोदित करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है।

जिसमें 45 जिला विद्यालय निरीक्षक और 22 बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें