फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में हुए फेल तो कर दी शिक्षक के बेटे की हत्या

Wed, 17 Jul 2013 11:50 AM IST
बड़ौत (बागपत)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को नकल करने से रोकना एक शिक्षक के परिवार पर मौत का कहर बनकर टूटा। फेल होने से नाराज इंटर के दो छात्रों ने शिक्षक पर गोली दाग दी, वह तो बच गया लेकिन उसके छह वर्षीय बेटे की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


हमले में शिक्षक भी घायल हो गया। तनाव के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
 
बड़ौत में नेहरू रोड निवासी मनोज, जौहर पब्लिक स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। उनका छह साल का बेटा दिव्यांश इसी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।

मनोज मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक पर बेटे को आगे बैठाकर घर की ओर जा रहे थे। उनके मुताबिक नेहरू रोड पर उप डाकघर के पास स्कूल के ही इंटर के दो छात्रों ने बाइक रुकवाई और उन्हें निशाना बनाकर गोली दाग दी।

गोली दिव्यांश को जा लगी और उससे निकले कुछ छर्रे मनोज को भी घायल कर दिए। घायल बाप-बेटे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिव्यांश को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली ले जाए जाते समय रास्ते में ही दिव्यांश ने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गम से टूटे मनोज के परिजनों ने काफी देर तक पुलिस को बच्चे का शव नहीं उठाने दिया। घंटों अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें