फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को दबंगों ने भगाया

Mon, 22 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को उल्टे पांव भागना पड़ा। पैमाइश से पहले ही उन्हें स्थानीय दबंगों ने लाठी-डण्डे लेकर घेर लिया। लेखपाल जान बचाकर भागे और पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दबंग फरार हो गए।
विज्ञापन

यह घटना गहरू गांव में हुई जहां गुरुचरन भारती की जमीन की पैमाइश करने का आदेश एसडीएम सदर ने दिया था। जानकारी के मुताबिक मानसनगर निवासी गुरूचरन भारती ने करीब दस वर्ष पहले सरोजनीनगर के गहरू गांव में जमीन खरीदी और लिखापढ़ी की कार्रवाई भी पूर्ण कर ली थी। पिछले दिनों उनकी जमीन को अपना बताते हुए कुछ लोगों ने कब्जे की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर गुरुचरन ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। एसडीएम के आदेश पर रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार बाजपेई व लवकुश चौरसिया पैमाइश करने गहरू पहुंचे तो विरोधी पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डण्डे से लैस लोगों ने लेखपाल को पैमाइश से रोकने के साथ धमकी दी। हालात को देखते हुए लेखपाल वहां से भाग निकले और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें