फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी फोटोग्राफर राजेंद्र शॉ की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश के मशहूर फोटोग्राफर राजेंद्र शॉ की विभूति खंड क्षेत्र में स्थित एक होटल में बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अपनी टीम के साथ हैदराबाद से आए थे। सहायक की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह डुप्लीकेट चाभी से कमरा खोला तो वह बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस ने बीमारी से मौत की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ विभूति खंड उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हैदराबाद के विद्यानगर स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी राजेंद्र शॉ की होटल कंफर्ट इन के कमरा नंबर 303 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एनडीडीबी की एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद की ही विजयपुरी कॉलोनी निवासी अपने सहायक रोहित कुमार व गुजरात के डॉ. प्रीतम के साथ 18 मई को लखनऊ आए थे। ये दोनों क्रमश: कमरा नंबर 319 व 320 में रुके थे। स्थानीय स्तर पर एनडीडीबी के ओमप्रकाश सिंह उनके सहयोग में थे। टीम ने बुधवार सुबह गोसाईंगंज के गांव चमरतलिया में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की। राजेंद्र व उनके दोनों सहयोगी दोपहर बाद होटल में लौट आए थे।
विज्ञापन

सहायक रोहित ने पुलिस को बताया कि टीम को गुरुवार सुबह 8:30 बजे शूटिंग के लिए निकलना था। इस पर उसने राजेंद्र को जगाने के इरादे से सुबह 7:30 बजे मोबाइल पर कॉल की। रिसीव न होने पर थोड़ी देर बाद फिर घंटी बजाई। खुद तैयार होने के साथ कई बार कॉल की। इसके बाद राजेंद्र के कमरे की घंटी बजाई। आहट न मिलने पर होटल के रिसेप्शन पर जानकारी दी। कर्मचारी ने होटल के अधिकारी रमन नागर व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से कमरा खोला। बेड पर पड़ा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कमरा सील कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें