फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का पांच और 10वीं का रिजल्ट आठ को

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट पांच और हाईस्कूल का आठ जून को आएगा। यूपी बोर्ड के सभापति वासुदेव यादव ने ये जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बोर्ड मुख्यालय में पांच जून को दोपहर 12:30 बजे घोषित होगा। इसके अलावा हाईस्कूल का रिजल्ट आठ जून को मुख्यालय में ही दोपहर 12:30 बजे आएगा। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के दौरान आए तमाम व्यवधानों के बावजूद बोर्ड ने तय समय में रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है। इस बार इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अवॉर्ड ब्लैंक भरने में ओएमआर व्यवस्था लागू होने के बाद परिणाम जारी करने में सहूलियत हुई है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 64 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से लगभग 57 लाख बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


तीन दिन में दूर होगी रिजल्ट की गड़बड़ी
बोर्ड सभापति के अनुसार जेईई मेंस में शामिल परीक्षार्थियों को ध्यान में रखते हुए 12वीं विज्ञान के परिणाम में हर प्रकार की गड़बड़ी दूर करने के लिए अलग सेल बनाया जाएगा। इसमें शिकायत के तीन दिन के अंदर गड़बड़ी ठीक कर ली जाएगी। जेईई मेंस का आयोजन करने वाले सीबीएसई की ओर से यूपी बोर्ड को पत्र भेजकर 25 जून तक संशोधित परिणाम जारी करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें