फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छमला बिनौरा हिरा को भै रुला, बैजी जला रे चूड़ा...

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो दो जोगनियों के बीच में अकेलो लांगुरिया, अकेलो लांगुरिया...। दो जोगनी के साथ मंच पर धमाचौकड़ी मचाते और तालियां लूटते कलाकारों का ये दृश्य बृहस्पतिवार शाम पंडाल में हरेक ने बखूबी देखा। शाम को मदमस्त हवा के झोंकों के साथ ही नजारा और भी यादगार बना। गोमा के किनारे झूलेलाल पार्क में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने लांगुरिया नृत्य की छटा से समां बांधा तो सांस्कृतिक मंच पर पर्वतीय रंग बिखरे। बीच--बीच में यहां कलाकारों की सिंगिंग का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। लांगुरिया नृत्य के बाद यहां धूम मची हिमराई नृत्य की। रामाधीन आर्य के निर्देशन में दल के कलाकार दिशा, पूनम, निशांत, सुनीता ने मोरी चंदा चकोर, मोरी चंदा चकोर... पर भी धमाकेदार प्रस्तुतियाें से दर्शकों को बांधा। महोत्सव की तीसरी शाम के मुख्य अतिथि सीनियर आईएएस राकेश गर्ग रहे। सांस्कृतिक संध्या का आगाज कुमाऊं परिषद के कलाकारों ने वंदना जै देवी, जै देवी से की। ता छुमा ता छुमा.. धिन तालों पर प्रस्तुतियों के बाद यहां मंच पर उतरे अल्मोड़ा के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी जारी रहीं। छपेली के अलावा जौनसारी नृत्य छमला बिनौरा हिरा को भै रुला.. है लै बैजी जला रे चूड़ा.. को लोगों ने सराहा। उत्तराखंड का झोड़ा जै हो सोमनाथ कौतिक लैगि रे... प्रस्तुति उम्दा रही। महोत्सव की शाम दिल्ली से आए ऑर्केस्ट्रा दल ने अपनी आवाज और म्यूजिक से संवारा। कुमार का गाया गाना हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम... सराहा गया। मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह गड़िया ने बताया कि शुक्रवार को महोत्सव के पहले सत्र में मिस्टर एंड मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, उत्तराखंड से जुड़ी प्रश्नोत्तरी होगी। दूसरे सत्र में जम्मू कश्मीर से आया दल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगा।
विज्ञापन

बच्चों ने भी मारी बाजी ः
महोत्सव में बृहस्पतिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी शुरू हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में देवी-देवता, हीरो हीरोइन और परी बनकर मंच पर उतरे बच्चे खूब मचले। प्रतियोगिता प्रभारी महेंद्र पंत ने बताया कि फैंसी ड्रेस में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में युवराज सिंह प्रथम और भानुप्रिया भट्ट द्वितीय रहे। 6 से 10 आयु वर्ग में हर्लिन खत्री प्रथम और अनविशा द्वितीय रहीं। जज पीयूष पांडे और डीपी जोशी रहे। इसके अलावा यहां स्वामी विवेकानंद की जीवनी से जुड़े क्विज कंपीटीशन में भी विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें