फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियत निरस्त, घंटों लेट आईं ट्रेनें

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी जबरदस्त प्रभावित रहा। नई दिल्ली से लखनऊ होकर आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस जहां निरस्त रही, वहीं कई ट्रेनें 15 से बीस घंटे तक लेट रहीं। उधर, मेमो का संचालन भी प्रभावित रहा। कानपुर से लखनऊ आने वाली मेमो संख्या 8 एलकेएम अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंची। रेलवे की समयसारिणी के अनुसार नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली स्वर्ण शताब्दी भी अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे विलंब से आई। ट्रेन को दोपहर 12.35 पर आना था, लेकिन यह शाम 6.05 बजे पहुंची, जबकि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी का संचालन देर शाम 7.15 पर हो सका। इसके कारण यात्रियाें को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पूरी कोशिश की जा रही है कि ट्रेनें विलंब न हों। रास्ते में धूप निकलने या मौसम साफ होने पर गति भी बढ़ाई जा रही है, लेकिन इससे सिर्फ दो से तीन घंटे का ही फर्क पड़ रहा है। उधर, नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर से मेरठ के बीच नहीं चली।
विज्ञापन

10 जनवरी से चलेगी इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ः रेल प्रशासन ने इलाहाबाद से हरिद्वार के बीच निरस्त चल रही ट्रेन संख्या (14115/14116) को 10 जनवरी 2013 से चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 28 दिसंबर से 17 फरवरी 2013 तक निरस्त की गई थी। इससे उन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिनके ट्रेन में कंफर्म टिकट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें